Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन रोजगार के तहत 26 तकनीकी अनुदेशकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

Author Image
Written by
Asha Bharti News

*मिशन रोजगार के तहत 26 तकनीकी अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र, “लर्निंग बाई डूइंग” से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यवहारिक ज्ञान*

Advertisement Box

*मिशन रोजगार को मिली गति: जनपद में 26 तकनीकी अनुदेशकों की नियुक्ति, विद्यालयों में बढ़ेगा कौशल आधारित शिक्षण*

*लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम को सशक्त बनाने हेतु 26 तकनीकी अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित*

 

अंबेडकर नगर 11 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन रोजगार के अंतर्गत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा विद्यालयी शिक्षा में कौशल आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “लर्निंग बाई डूइंग” कार्यक्रम के तहत चयनित 26 नवनियुक्त तकनीकी अनुदेशकों को आज माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री धर्मराज निषाद एवं जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने सभी नवनियुक्त तकनीकी अनुदेशकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन रोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक एवं कौशल आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, नवाचार एवं तकनीकी कौशल का अवसर मिलेगा।
माननीय विधायक ने बताया कि तकनीकी अनुदेशकों की चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई है। नियुक्ति पत्र वितरण के उपरांत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी चयनित अनुदेशकों को उनकी रैंक के आधार पर तत्काल कार्यस्थल का आवंटन भी कर दिया गया, जिससे वे शीघ्र ही अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ कर सकें।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष पटेल ने बताया कि नियुक्त तकनीकी अनुदेशक जनपद के विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए लर्निंग बाई डूइंग पद्धति के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगे। इसके अंतर्गत वे कक्षावार गतिविधि आधारित रोस्टर तैयार कर विज्ञान एवं गणित विषयों से संबंधित प्रयोगात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगे तथा विद्यार्थियों को विभिन्न कौशलों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेंगे।
इसके अतिरिक्त तकनीकी अनुदेशक विद्यालयों में संचालित गतिविधियों का अभिलेखीकरण, प्रयोगशाला उपकरणों एवं सामग्रियों का रखरखाव, आवश्यक सामग्री की व्यवस्था तथा साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति आख्या संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करेंगे। वे विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा गणित एवं विज्ञान शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग आदि कार्य करेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp