Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अम्बेडकर नगर में हॉकी का रण: टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जलालपुर,अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को अभिनव क्लब द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का जोरदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूरे मैदान में खेल का जुनून और प्रतिस्पर्धा का उच्च स्तर देखने को मिला।

Advertisement Box

पहला मैच अभिनव क्लब अम्बेडकर नगर और नागपुर के बीच खेला गया। अभिनव क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच महिला छात्रावास अयोध्या और पंजाब के बीच खेला गया। अयोध्या टीम ने 2-1 से जीत हासिल की।
तीसरा मैच कुमकुम एकेडमी कोलकाता और एकलव्य स्टेडियम के बीच खेला गया। कोलकाता ने 2-0 से जीत दर्ज की।
चौथा मैच नागपुर हॉकी और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।
हॉकी प्रतियोगिता में पंजाब की खिलाड़ी शबनम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एसडीएम राहुल गुप्ता व सीओ अनूप कुमार सिंह द्वारा हॉकी प्रदान करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, स्वाति पाठक (नारी शक्ति संस्थान सदस्य, आज़मगढ़), सुमित्रा त्रिपाठी मौजूद रहीं।
हॉकी खेल सचिव हनुमान सिंह, अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, सचिव शनि पांडे, संयोजक देवेश मिश्र, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, जिला मंत्री पंकज वर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल व आदित्य गोयल, सौरभ सिंह, मंटू मौर्या सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुकाबलों की रोमांचक कमेंट्री कुलवीर सिंह ने की, वहीं संचालन आशुतोष सिंह ने किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और टीम भावना का लोहा मनवाया, वहीं दर्शकों ने हर गोल पर खूब तालियाँ बजाईं।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp