Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए,घटना से इलाके में मचा हड़कंप

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) टांडा कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुरा मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि मृतका की 10 वर्षीय बेटी ने मां को फंदे पर लटका देखा और तुरंत पिता को सूचना दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीरानपुरा निवासी गणेश गुप्ता की पत्नी शीला देवी (38) ने दोपहर करीब 12:38 बजे घर में कपड़े के सहारे लोहे के बक्से से कूदकर फांसी लगा ली। उस समय पति दुकान पर थे और घर में केवल बेटी मौजूद थी। बेटी सौम्या गुप्ता उर्फ परी ने जब मां को फंदे पर लटका देखा तो घबराकर तुरंत पिता को फोन किया। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई।
पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
सूचना पर टांडा कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई मुनीमरंजन दूबे, एसआई वंदना मौर्या, दीवान अनवर खान, महिला कांस्टेबल गायत्री और कांस्टेबल अवनीश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल
स्थानीय लोगों के अनुसार, शीला देवी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं। उनका व्यवहार भी संदिग्ध बताया जा रहा है।परिवार के अनुसार, विवाह करीब 11 वर्ष पहले हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 19 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp