Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी द्वारा नव निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
टांडा अंबेडकरनगर 19 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने तहसील टांडा के हकीमपुर ग्राम में एनटीपीसी टांडा द्वारा सामुदायिक विकास पहल के अंतर्गत नव निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन का द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर लोकार्पण किया। लगभग ₹166.97 लाख की लागत से निर्मित इस विद्यालय भवन से क्षेत्र में शैक्षिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर भौतिक संसाधन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने एनटीपीसी टांडा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होंगे तथा बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराएंगे।
इस अवसर पर एनटीपीसी टांडा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जयदेव परिदा सहित उपजिलाधिकारी टांडा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, तथा एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। नव निर्मित विद्यालय भवन से हकीमपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं सुरक्षित शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 19 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp