Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक हुई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में चन्द्रोदय कुमार,  जनपद न्यायाधीश महोदय / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार दिनांक 09.05.2026 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, कलक्ट्रेट, जनपद की समस्त तहसीलों, उपभोक्ता फोरम एवं जनपद अम्बेडकरनगर के अन्य विभागों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आज दिनांक 06.05.2026 को मीटिंग हाल जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर में श्री पवन कुमार शुक्ला, विशेष न्यायाधीश एस०सी० / एस०टी० अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एवं श्रीमती शिखा यादव, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों के प्री-लिटिगेशन वाद अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करवाने हेतु जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Advertisement Box

इस बैठक में श्री राजेश कुमार अपर उपजिलाधिकारी अकबरपुर / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री झब्बू राम, अधीक्षण अभियन्ता, श्री वरूण सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, श्री विकम कौशल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्री नागेन्द्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, श्री प्रदीप पाण्डेय, जिलापूर्ति विभाग, श्री बृजेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी, डा० एस०के० वर्मा, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री अरविन्द कुमार चौधरी, जिला कृषि अधिकारी, श्री एस०के० त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा विभाग, श्री अजय कुमार सिंह, गन्ना विभाग, श्री फूलचन्द यादव, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, श्रीमती मालविका सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर, श्री अंकुर श्रीवास्तव, श्रम विभाग, श्री अमित कुमार दूबे, आबकारी विभाग,

विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादों को नियत कर निस्तारित कराने का प्रयास करें व अपना सकिय सहयोग प्रदान करें तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आमजन के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार भी करवायें। सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 26 मई 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp