Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिव बाबा धाम में श्रद्धा, स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के साथ संपन्न हुआ “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का जनपदीय मुख्य कार्यक्रम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से भव्य रूप में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 11 मई 2026। भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सोमवार को शिव बाबा धाम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र गौरव के प्रतीक सोमनाथ मंदिर की गौरवगाथा को स्मरण करते हुए सामूहिक रूप से आस्था एवं स्वाभिमान का संदेश दिया। इस अवसर पर जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्थित सभी शिवालय परिसरों में स्वच्छता, सजावट एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
कार्यक्रम के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से मा० प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व बनारस में माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का भी श्रद्धालुओं को दिखाया गया, जिसे लोगों ने अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ देखा। साथ ही जनपद, तहसील एवं विकास खंड स्तर पर स्थित विभिन्न शिवालयों में जनभागीदारी के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं सजीव प्रसारण को दिखाया गया। इस अवसर पर शिव बाबा धाम में भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। विद्यालयों में निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आत्मगौरव, संघर्ष, पुनर्निर्माण एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। गुजरात के प्रभास पाटन स्थित विश्वविख्यात सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता की अटूट श्रद्धा एवं पुनर्जागरण का जीवंत प्रतीक है, जिसने सदियों से देशवासियों को आत्मबल एवं एकता का संदेश दिया है। इसी क्रम में जनपद अंबेडकरनगर में भी यह कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न कराया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 25 मई 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp