Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

15 मई को जनपद की सभी 899 ग्राम पंचायतों में आयोजित होगी “ग्रीन चौपाल”

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 12 मई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) आगामी 15 मई 2026, दिन शुक्रवार को जनपद की सभी 899 ग्राम पंचायतों में पूर्वाह्न 09 बजे से 10 बजे तक “ग्रीन चौपाल” का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत आधारित इस व्यापक हरित जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सदरपुर के ऑडिटोरियम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ग्रीन चौपाल के सफल एवं प्रभावी आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत ग्रीन चौपाल के आयोजन हेतु सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि इस ग्रीन चौपाल अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधों की नियमित देखभाल एवं निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार आगामी एक माह की वृक्षारोपण की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्रीन चौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में जनभागीदारी आधारित एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हरित चेतना विकसित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए।
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के आयोजन को प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं परिणामपरक बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 13 मई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp