महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर 12 मई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश क्रम में आगामी दिनांक 24 मई 2026 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाले सिविल सेवा (प्रारम्भिक परीक्षा) के दृष्टिगत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अन्तर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं हेतु संचालित केन्द्र बी०एन०पी०जी० कॉलेज में दिनांक 09 मई 2026 से 07 दिवसीय मॉक टेस्ट पेपर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मॉक टेस्ट में प्रतिदिन लगभग 25 छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहते हैं। दिनांक 09 मई को आयोजित टेस्ट में मूल्यांकन एवं प्रतियोगी छात्रों के मार्गदर्शन हेतु जनपद में उपस्थित प्रशिक्षु आई०ए०एस० थनीगईयरसन टी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया।
दिनांक 11 मई को सदर एस०डी०एम० श्रीमती प्रतीक्षा सिंह (आई०ए०एस०) द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल्लन के साथ शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात उपजिलाधिकारी श्रीमती प्रतीक्षा सिंह (आई०ए०एस०) के द्वारा टेस्ट उपरान्त आगामी परीक्षा हेतु प्री एवं मेन्स से सम्बन्धित तैयारी के गुण बताने के साथ परीक्षा में किन गलतियों को नहीं किया जाना चाहिए तथा मॉक टेस्ट व्याख्यान को गहनता से समझने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उक्त मॉक टेस्ट का आयोजन आगामी दिवस में भी किया जाता रहेगा तथा प्रतिदिन टेस्ट उपरान्त किन्हीं प्रशासकीय अधिकारी द्वारा छात्र/छात्राओं का मार्गदर्शन किया जाता रहेगा।











