Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 16 मई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में आज माह मई के तृतीय शनिवार को तहसील जलालपुर में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला सहित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल निस्तारण योग्य प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कराया गया तथा शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए, और निस्तारण की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनसामान्य को त्वरित न्याय एवं राहत उपलब्ध कराना है, अतः सभी अधिकारी पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जलालपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 97 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 17 मई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp