Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देश की अर्थव्यवस्था को गति देने हेतु जिलाधिकारी ने सर्राफा व्यापारियों के साथ की बैठक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 16 मई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत देश हित में प्रधानमंत्री जी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 16 म ई को जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली जलालपुर में जी0एस0टी0 विभाग के समन्वय में जनपद के सर्राफा व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना, विदेशी मुद्रा भण्डार पर आ रहे दबाव को कम करना और सोने के आयात को नियंत्रित करना रहा।

बैठक में व्यापारियों से परिचर्चा के तहत जिलाधिकारी महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुराने सोने को रिसाइकल और डिजाइन करने के लिए सोने की शुद्धता के आधार पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट देने एवं 24 कैरेट खरा सोना (बुलियन) और सोने की ईंटें (बार) की बिक्री सीधे ग्राहकों को नहीं करने की अपील की गयी। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं सर्राफा संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि, उनके लिए देशहित सर्वोपरि है और विदेशी मुद्रा भण्डार पर दबाव कम करने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे।
उक्त बैठक में उपायुक्त राज्य कर खण्ड- 1 सुनील कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर खण्ड- 2 पशुपति प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर  रवीन्द्र कुमार एंव सर्राफा संगठन के पदाधिकारी प्रदीप सोनी, शत्रुघ्न सोनी, राजकुमार सोनी, सुरेश कुमार सोनी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 17 मई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp