
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) अति कुपोषित बच्चों को सुपोषित किये जाने के लगातार प्रयासों की कड़ी में माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर आकांक्षी विकास खण्डों भीटी, भियॉव एवं टाण्डा अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया। चिन्हित बच्चों को जनपदस्तरीय अधिकारियों को गोद दिलाया गया। इसी क्रम में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर दिनांक 25.05.2026 को अति कुपोषित परिवारों को पोषण युक्त दूध की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु गोवंश (दुधारू गाय) की सुपुर्दगी की गई तथा सभी अति कुपोषित (सैम) बच्चों को जनपद स्तर से पोषण किट का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी मुख्य सेविका, कार्यकत्री, स्वास्थ्य विभाग की आशा, ए०एन०एम० एवं ग्राम के मानिन्द लोगों की उपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी निर्दिष्ट गांवों में उपस्थित होकर हर्षोल्लास के साथ पोषण किट का वितरण करते हुए लोगों को कुपोषण के कारण, बचाव एवं इलाज के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।









