Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने बाढ़ शरणालय एवं कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 10 जून 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद में संभावित बाढ़ एवं कटान की स्थिति से निपटने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने बुधवार को तहसील टांडा क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ संभावित क्षेत्र नगर पालिका के नेहरू नगर में बिछावन मैदान व चिंतौरा तथा तहसील आलापुर क्षेत्र अंतर्गत बरोही पुरा पाण्डेय स्थित बाढ़ शरणालय तथा ग्राम माझा कमरिया में बाढ़ खंड अयोध्या द्वारा संचालित कटानरोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने सराय हंकार क्षेत्र में नदी कटान से प्रभावित स्थलों का भी निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ शरणालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं उसके संचालन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण कर बाढ़ शरणालय को समयबद्ध रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। कटान प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां कटान की संभावना अधिक है अथवा कटान की स्थिति गंभीर है, वहां तत्काल प्रभाव से प्रभावी एवं स्थायी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बाढ़ खंड अयोध्या के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कटानरोधी कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी की जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सहित बाढ़ खंड अयोध्या एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 10 जून 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp