Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योग सप्ताह के तृतीय दिवस शिवबाबा धाम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आह्वान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 17 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के उपलक्ष्य में जनपद में 15 जून से 21 जून 2026 तक योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। योग सप्ताह के तृतीय दिवस बुधवार को शिवबाबा धाम, अम्बेडकरनगर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योगाचार्य विकास चन्द्र तिवारी एवं श्रीमती नीलम पाण्डेय द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम सहित ग्रीवा एवं कमर संबंधी समस्याओं से बचाव हेतु विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर युनानी अधिकारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में अनियमित जीवनशैली एवं असंतुलित खानपान के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर व्यक्ति स्वयं एवं अपने परिवार को स्वस्थ, निरोग और ऊर्जावान रख सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि बढ़ती आयु के प्रभावों को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य जनपदीय कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया। यह मुख्य कार्यक्रम राजकीय हवाई पट्टी, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर सहित आयुष विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही भोलेन्द्र विक्रम शाही (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), डॉ. कृष्ण गोपाल (चिकित्साधिकारी), डॉ. शुभ्रांशु श्रीवास्तव (चिकित्साधिकारी), प्रदीप कुमार मिश्र, दिवाकर चौधरी, स्वामी नारायण, चन्द्रशेखर यादव, ठाकुरदीन एवं इन्द्रजीत वर्मा शामिल रहे।
इसी के साथ ही जनपद के सभी विकास खंडों आदि में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष द्वारा जानकारी दी गई कि योग सप्ताह के अंतर्गत आगामी कार्यक्रम 18 जून 2026 को श्रवण धाम, अम्बेडकरनगर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें योगाचार्य विकास चन्द्र तिवारी एवं श्रीमती नीलम पाण्डेय द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। जनपदवासियों से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 18 जून 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp