Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत समय-सारिणी जारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 22 जून 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अंबेडकर नगर द्वारा अवगत कराया गया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र सं0-285/पि०व०क०/2026-27, दिनांक 15 मई, 2025 द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के हेतु संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में समय-सारिणी निर्गत की गयी है।
बता दें कि योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 16 जून, 2026 से दिनांक 10 जुलाई, 2026 तक प्राप्त किये जाने हैं। अन्य पिछडा वर्ग के इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा जनसेवा केन्द्र, लोकवाणी केन्द्र, साईवर कैफे, निजी इण्टरनेट के माध्यम से ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु विभागीय वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें।
आवेदन के उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन की हार्डकॉपी वांछित संलग्नकों सहित अन्तिम रूप से दिनांक 10 जुलाई, 2026 की सांय 5:00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अम्बेडकरनगर में जमा किया जाना अनिवार्य होगा। उक्त योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश / समय सारणी वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर प्रदर्शित है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, अम्बेडकरनगर में सम्पर्क कर सकते हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 23 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp