Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जिलाधिकारी ने बच्चों के स्वास्थ्य, वजन निगरानी, पुष्टाहार वितरण एवं कुपोषण मुक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 22 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने शासन की मंशानुरूप स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार किए जाने हेतु बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित बच्चों के स्वास्थ्य, वजन निगरानी, पुष्टाहार वितरण एवं कुपोषण मुक्ति अभियान आदि सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई तथा बच्चों के वजन, स्वास्थ्य जाँच, पुष्टाहार वितरण, अति कुपोषित बच्चों को एन0आर0सी0 सन्दर्भन सम्बन्धित बिन्दुओं पर खराब प्रगति वाली परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं 03 दिवस के अन्दर प्रगति सुधारने हेतु निर्देश दिया गया।
03 दिवस में प्रगति ठीक न होने पर सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं ब्लाक को-ऑर्डिनेटर के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रतिदिन समीक्षा कर शीघ्र प्रगति ठीक कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रीमती सविता सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुरेन्द्र कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एस0के0 सिंह, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविका उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp