Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला निपुण टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 25 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा जिला निपुण टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत निर्धारित सभी मानकों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में रसोईघर अथवा परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय, मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को नियमानुसार शीघ्र हस्तांतरित कराने तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाकर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बाउंड्री फेंसिंग का कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत निर्धारित मेन्यू के अनुसार फल, दूध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विद्यालय में निर्धारित रोस्टर के अनुरूप एमडीएम, फल अथवा दूध वितरण में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं यूनिफॉर्म में विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कोक्लियर इम्प्लांट श्रेणी के श्रवण बाधित बच्चों को एलिम्को (ALIMCO) से समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी एवं डायट मेंटर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 25 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp