Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूरज गुप्ता लखनऊ में किए गए सम्मानित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड एवं नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवॉर्ड प्रदान कर किया गया सम्मानित

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)

अंबेडकर नगर। रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने वाले जिले में रक्तदान सेवा के लिए मशहूर समाजसेवी संकल्प मानव सेवा संस्था के संस्थापक एवं निफा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता को 28 जून का दिन ऐतिहासिक बन गया। रक्तवीर को मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में एक दशक से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए एक ही दिन दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निफा उ0प्र0 समिति द्वारा आयोजित संवेदना -2 सम्मान समारोह में प्रदेश भर से जुटे रक्तदानियों के बीच जिले के रक्तवीर को पिछले दस वर्षों से रक्तदान शिविरों के आयोजन, जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों सहित विशेषकर विगत वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्तदान कराने के लिए नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ एक्टिविस्ट्स (NIFAA) की ओर से नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवार्ड और इंग्लैंड की संस्था द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ0 बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (उ0प्र0) एवं विशिष्ट अतिथि प्रो0 राजकुमार मित्तल वाइस चांसलर (बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ), मि0 संजय पांजवानी वाइस चेयरमैन वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड, वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम (उ0प्र0 शासन), डॉ0 अश्वनी शेट्टी नेशनल प्रेसिडेंट NIFAA सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान करते हुए संकल्प संस्था के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से सराहना की।
उल्लेखनीय है कि नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवॉर्ड भारत एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड अवॉर्ड इंग्लैंड का एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो सामाजिक कल्याण, सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी), शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन और सकारात्मक बदलाव लाने वाले समाजसेवियों को दिया जाता है और यह सम्मान प्राप्त कर सूरज गुप्ता ने सिर्फ जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है।
पहले भी दर्जनों प्रतिष्ठित अवार्डों से सम्मानित हो चुके रक्तवीर ने इस सम्मान को संस्था से जुड़े हर एक रक्तवीर सहित जिले के सभी रक्तवीरों एवं सहयोगियों को समर्पित किया है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 29 जून 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp