Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली को लेकर जनपद में ओरेंज अलर्ट जारी, प्रशासन सतर्क

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जिलाधिकारी ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 30 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में भारी वर्षा, गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त करते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में तीव्र मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। विशेष रूप से गरज-चमक एवं आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन, राजस्व, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य तथा नगर निकाय विभाग आपसी समन्वय के साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु पूरी तैयारी रखें। संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने किसानों से भी अपील की कि मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा बिजली कड़कने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
प्रशासन द्वारा नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित तहसील, थाना या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 05271–244250, 244550 या टोल फ्री नंबर- 1077 को दें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात
आज फोकस में

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन
आज फोकस में

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री
आज फोकस में

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर
आज फोकस में

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप
आज फोकस में

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
आज फोकस में

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp