नई दिल्ली। आईसीसी विश्व ई दिल्ली. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है. भारतीय टीम इस साल अगस्त में पड़ोसी देश श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की एक रोमांचक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. चैंपियनशिप के तहत भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है. भारतीय टीम इस साल अगस्त में पड़ोसी देश श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की एक रोमांचक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
श्रीलंका क्रिकेट ने आज एक ऑफिशियल मीडिया रिलीज जारी कर इस हाई-प्रोफाइल टेस्ट सीरीज के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की. यह दौरा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र के तहत भारत का पहला श्रीलंका टेस्ट दौरा होगा, जिससे दोनों ही टीमों के लिए फाइनल की रेस के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत ऐतिहासिक गॉल मैदान से होगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त 2026 तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. गॉल की पिच हमेशा से स्पिनरों की मददगार रही है, ऐसे में भारतीय और श्रीलंकाई स्पिनर्स के बीच यहां एक कड़ी जंग देखने को मिल सकती है. इसके बाद, सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त 2026 तक कोलंबो के प्रसिद्ध सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर आयोजित किया जाएगा. इस मैदान का भी अपना एक शानदार टेस्ट इतिहास रहा है, जहां कई यादगार मुकाबले खेले गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने स्पष्ट किया है कि दोनों ही टेस्ट मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे.
| मैच | तारीख | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15-19 अगस्त, 2026 | गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गाले | सुबह 10:00 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 23-27 अगस्त, 2026 | सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो | सुबह 10:00 बजे |











