Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिव बाबा धाम में जनसंवाद और शपथ के साथ गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

जनभागीदारी एवं अनुभव-साझाकरण ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को दी नई ऊर्जा

 

अंबेडकर नगर 13 जुलाई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज शिव बाबा धाम में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी (CoERS), आईआईटी मद्रास के प्रतिनिधियों ने उपस्थित नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों, आवश्यक सावधानियों तथा जिम्मेदार सड़क व्यवहार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई तथा लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सड़क सुरक्षा विषयक वीडियो प्रदर्शित किए गए। वीडियो प्रदर्शन के उपरांत प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रदर्शित परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए सुरक्षित आचरण के व्यावहारिक उपाय समझाए गए। अनेक नागरिकों ने सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी, अकबरपुर, श्री राजमणि वर्मा, CoERS, आईआईटी मद्रास के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कर यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग कटेहरी की टीम द्वारा अहिरौली बाजार में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही तहसील तिराहा, अकबरपुर में सड़क सुरक्षा शिविर का आयोजन कर नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। जनसंवाद, जनभागीदारी और नवाचार पर आधारित ऐसे प्रयास जनपद में सड़क सुरक्षा को एक स्थायी जनआंदोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर गति प्रदान कर रहे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp