Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Author Image
Written by
Asha Bharti News

*पॉक्सो में विचाराधीन कैदी की हुई मौत,मचा हड़कंप*

(आशा भारती नेटवर्क)
*अंबेडकर नगर।* जिला कारागार में सोमवार को एक विचाराधीन बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बंदी को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया।

Advertisement Box

मृतक की पहचान सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र निवासी सुधाकर (25) के रूप में हुई है। वह पॉक्सो एक्ट के एक मामले में विचाराधीन कैदी था। सुधाकर को अहिरौली थाने में दर्ज मामले के तहत 1 मई 2024 से अम्बेडकरनगर जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधाकर ने सोमवार दोपहर को अपने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी। उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने बिना देरी किए उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बंदी की मौत की सूचना मिलते ही संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तत्काल अस्पताल पहुंचे। नियमानुसार, शव का पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बंदी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

जेल प्रशासन और पुलिस विभाग इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। यह भी जांच की जा रही है कि बंदी को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिली थी या नहीं। न्यायिक प्रक्रिया के तहत, विचाराधीन कैदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच भी अनिवार्य होती है, जिसकी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इस घटना ने जेलों में बंद कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp