Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सड़क सुरक्षा जनआंदोलन बनाने की दिशा में बढ़ा अभियान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जिला प्रशासन एवं आईआईटी मद्रास के सहयोग से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने जन-जन तक पहुँचाया सुरक्षित यातायात का संदेश

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 14 जुलाई 2026। जिला प्रशासन, अम्बेडकर नगर एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी (CoERS), आईआईटी मद्रास के ज्ञान एवं तकनीकी सहयोग से संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विद्यार्थियों एवं युवाओं में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से एक भव्य सड़क सुरक्षा पदयात्रा का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर पटेल नगर तक निकाली गई इस जागरूकता पदयात्रा में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1,500 से 2,000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रेरक नारों एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने तथा जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश तिवारी, क्षेत्राधिकारी यातायात जितेन्द्र सिंह, एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह, यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव सहित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा CoERS, आईआईटी मद्रास के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में CoERS, आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों एवं यातायात प्रभारी श्री जय बहादुर यादव ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए सड़क सुरक्षा के मूल सिद्धांतों, जिम्मेदार सड़क व्यवहार तथा कम आयु से ही सुरक्षित आदतें विकसित करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता वीडियो के माध्यम से सुरक्षित यातायात नियमों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया, जिससे विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझा।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. रजनी चौधरी, प्रधानाचार्या एडवोकेट वार्तिका नागर सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा के संदेश को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज तक पहुँचाकर सुरक्षित यातायात संस्कृति के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
विद्यालयों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता से आयोजित आज के कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि यदि सड़क सुरक्षा के संस्कार बचपन से विकसित किए जाएँ, तो भविष्य में अधिक जागरूक, जिम्मेदार एवं सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ताओं का निर्माण संभव है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp