Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने की दिशा में ग्राम स्तर पर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

जिला प्रशासन एवं आईआईटी मद्रास के सहयोग से सड़क सुरक्षा चौपाल का आयोजन, सड़क सुरक्षा सखी एवं सड़क सुरक्षा मित्रों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 15 जुलाई 2026। जिला प्रशासन अम्बेडकरनगर एवं आईआईटी मद्रास (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में सड़क सुरक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ग्राम कुड़िया चितौना, विकास खण्ड कटेहरी में आयोजित सड़क सुरक्षा चौपाल में सड़क सुरक्षा सखी एवं सड़क सुरक्षा मित्रों ने ग्रामीणों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा सखियों एवं सड़क सुरक्षा मित्रों ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, यातायात संकेतों का सम्मान, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा पैदल यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। ग्राम स्तर पर आयोजित इन चौपालों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाकर जनपद को सुरक्षित बनाना है।

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। आपका एक छोटा-सा सावधानीपूर्ण कदम किसी अनमोल जीवन की रक्षा कर सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 15 जुलाई 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp