Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 15 जुलाई 2026। सर्किट हाउस में बैठक के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने माननीय आयोग के सदस्य संतोष कुमार विश्वकर्मा, श्री बृजेश कुमार, श्री एस.पी. सिंह एवं डॉ. अरविन्द कुमार चौरसिया के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विकास खंड कटेहरी के ग्राम पंचायत चिउटीपारा में पंचायत भवन में ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों के साथ बैठक कर अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या एवं सामाजिक-राजनीतिक प्रतिनिधित्व, पिछड़ेपन की प्रकृति, कारण आदि से संबंधित आंकड़ों की समीक्षा की गई।










