Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीएम के निर्देश पर एसडीएम एवं बीडीओ की त्वरित कार्रवाई, जलभराव हटाकर क्षतिग्रस्त मार्ग कराया दुरुस्त

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) आलापुर तहसील के रामनगर से बेदहर जाने वाले मार्ग पर चौड़ा घाट की ओर जाने वाली डामर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी आलापुर ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी रामनगर के साथ संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क पर जमा पानी की निकासी कराई गई। इसके उपरांत भट्ठे की तनिश एवं गिट्टी डलवाकर मार्ग को समतल कराया गया, जिससे आवागमन पुनः सुचारु हो गया।

प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में जलभराव एवं क्षतिग्रस्त मार्गों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा ऐसी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए जिलाधिकारी एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 22 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp