Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रामीणों की सुविधा हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर टौंस नदी पर तत्काल नाव की व्यवस्था, आवागमन हुआ सुगम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)

अंबेडकर नगर 23 जुलाई 2026। जनपद की तहसील जलालपुर के विकास खंड भियांव अंतर्गत टौंस नदी के किनारे स्थित ग्राम सभा लखमीपुर पुरवा कर्मुल्लाहपुर में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आवागमन के लिए प्रयुक्त लकड़ी का पुल जलमग्न हो गया, जिससे ग्रामीणों का आवागमन तरह बाधित हो गया। पुल के डूब जाने से स्कूली बच्चों, किसानों एवं ग्रामीणों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए लगभग 5 से 6 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी।
ग्रामीणों द्वारा नाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग किए जाने पर मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसील टांडा से नाव उपलब्ध कराकर आज ग्राम सभा लखमीपुर पुरवा कर्मुल्लाहपुर में स्थापित करा दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री रंजीत सिंह बताया कि नाव की व्यवस्था होने से ग्रामीणों का आवागमन पुनः सुचारु हो गया है। अब स्कूली बच्चों सहित स्थानीय नागरिकों को नदी पार करने में सुविधा मिलेगी तथा दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए अनावश्यक अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए तथा बरसात के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न होने पाए। प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही पर ग्राम वासियों द्वारा प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर संबंधित लेखपाल एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 25 जुलाई 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp