Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जिलास्तरीय अंर्तविभागीय साप्ताहिक समीक्षा हुई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। जनपद मे 01 जुलाई 2026 से चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तृतीय जनपद स्तरीय अर्न्तविभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक दिनांक 24 जुलाई 2026 को सायं 06:00 बजें कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। उक्त समीक्षा उप मुख्य चिकित्साधिकारी / नोडल वी०बी०डी० डा० मनोज कुमार सिंह द्वारा सम्बन्धित समस्त विभाग के लक्ष्य के सापेक्ष बिन्दुवार उपलब्धि बतायी गई। जिलाधिकारी महोदया द्वारा अब तक अभियान में पाई गई कमियों के बारे मे विस्तृत चर्चा की गई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतीराज विभाग द्वारा एण्टीलार्वा का छिड़काव, नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, कचरा निस्तारण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आदि तथा शहरी क्षेत्रों मे नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा फॉगिंग कार्य, लार्वीसाइडल का छिड़काव, नालियों की सफाई, झाड़ियों की सफाई, कचरा निस्तारण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आदि कमियों को दूर करने के और साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपलब्ध करायी गई हाई रिस्क एरिया एवं उच्च लार्वा घनत्व वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। दस्तक अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा माइकोप्लान के अनुसार लक्ष्य के सापेक्ष प्रतिदिन शतप्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया, और आभा आई०डी० को शत प्रतिशत बनाने के निर्देश दिये गये।

Advertisement Box

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी महोदय, अम्बेडकरनगर द्वारा बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे जुलाई माह चलाया जायेगा जिसमे समस्त सम्बन्धित विभाग लक्ष्य के सापेक्ष कार्यवाही करायेगे, एवं उनके कार्यों का सत्यापन अन्य विभाग द्वारा प्रतिदिन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कार्यो की समीक्षा विस्तृत रुप से की जा सके। बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं समस्त ब्लॉक अधीक्षक तथा समस्त सम्बन्धित विभाग के नोडल उपस्थिति रहें।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp