Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों हेतु छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारणी जारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 03 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अम्बेडकरनगर ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन के पत्रांक 91/2026/1940/26-3-2026-1513982 दिनांक 20 जुलाई 2026 तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के पत्रांक 1316/30-ग०का०नि०/दशमो दिनांक 21 जुलाई 2026 के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च कक्षाओं (कक्षा 12 से उच्चतर कक्षाओं) में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं की राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना के संचालन हेतु समय-सारणी जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन 23 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। वहीं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एनएसपी पोर्टल पर पंजीकृत निजी शिक्षण संस्थानों की मार्किंग 25 जुलाई से 14 सितम्बर 2026 तक की जाएगी।

Advertisement Box

उच्च कक्षाओं (कक्षा 12 से उच्चतर कक्षाओं) दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीनीकरण (Renewal) छात्र/छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन व अन्य प्रक्रिया —

छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन का नवीनीकरण एवं हार्ड कॉपी संस्थान में जमा करना : 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक।
शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रों का बायोमीट्रिक प्रमाणित करना, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति करना एवं पात्र छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन सत्यापन : 15 सितम्बर से 25 अक्टूबर 2026 तक।

उच्च कक्षाओं (कक्षा 12 से उच्चतर कक्षाओं) दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीनी (Fresh) छात्र/छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन व अन्य प्रक्रिया —

नवीन छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन : 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक।
आवेदन पत्र का फाइनल प्रिंट निकालना : 16 सितम्बर से 2 नवम्बर 2026 तक।
आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एवं आवश्यक अभिलेख शिक्षण संस्थान में जमा करना : 16 सितम्बर से 4 नवम्बर 2026 तक।
शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण : 16 सितम्बर से 10 नवम्बर 2026 तक।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने तथा आवश्यक अभिलेख संबंधित शिक्षण संस्थान में समय से जमा करने की अपील की है, ताकि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp