Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घाघरा नदी के जलस्तर के बढ़ते प्रवृत्ति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने जारी की सतर्कता अपील

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 19 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने बताया कि जनपद में नदियों के जलस्तर की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। सिंचाई विभाग द्वारा जारी दैनिक बाढ़ विवरण के अनुसार  आज 19 अगस्त 2026 को शाम 06:00 बजे घाघरा/सरयू नदी का जलस्तर टांडा पम्प नहर, महरीपुर पर 85.55 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के जलस्तर 85.56 मीटर से 0.01 मीटर नीचे है।    उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ने की प्रवृत्ति में है। जिसके दृष्टिगत उन्होंने नदी एवं निचले क्षेत्रों के आसपास रहने वाले नागरिकों से सतर्क एवं सावधान रहने की अपील की है। नागरिक नदी के किनारे, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं तेज बहाव वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं तथा बच्चों एवं बुजुर्गों को ऐसे स्थानों से दूर रखें।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में नागरिक घबराएं नहीं और स्थानीय प्रशासन/संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दें। नागरिक अफवाहों पर ध्यान न देते हुए केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि स्वयं सुरक्षित रहें और अपने आसपास के लोगों को भी सतर्क रखें। तथा प्रशासन द्वारा जारी रेस्क्यू/निकासी निर्देशों का पालन करें।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp