Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्षाबन्धन पर्व पर खाद्य प्रतिष्ठानों से 10 नमूने लिए

Author Image
Written by
Asha Bharti News

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। आगामी रक्षाबन्धन पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर आज दिनांक 25 अगस्त को जनपद में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर विभिन्न प्रकार की मिठाई, खोया एवं पनीर केे कुल 10 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया।
संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-
1. संजय यादव दोस्तपुर रोड शान्तिनगर से बूंदी लड्डू।
2. कोलकता स्वीट हाउस जमुनीपुर से बर्फी व छेना मिठाई।
3. अमरनाथ स्वीट जमुनीपुर से खोया व पनीर।
4. मौर्या मिल्क प्रोडक्ट्स एण्ड जलपान गृह बाभनपुर रामनगर से खोया व पनीर।
5. शर्मा मिष्ठान भण्डार ढोलबजवा बाजार से बर्फी।
6. दिलबहार मिष्ठान भण्डार ढोलबजवा बाजार से बर्फी।
7. सुरेन्द्र यादव टाण्डा रोड बसखारी से बूंदी लड्डू।
उपरोक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार राय, चन्द्र प्रकाश यादव, मो0 नसीम खान, ओम प्रकाश एवं संतोष कुमार वर्मा सम्मिलित रहेें।

(श्रवण कुमार त्रिपाठी)
सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
अम्बेडकरनगर।

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित
आज फोकस में

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
आज फोकस में

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्राफए. का प्रतिनिधि मंडल डीएम एसपी से की मुलाकात
आज फोकस में

पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्राफए. का प्रतिनिधि मंडल डीएम एसपी से की मुलाकात

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp