Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का मातृशक्ति को बड़ा उपहार, 27 से 29 अगस्त तक बहनों को निशुल्क बस यात्रा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

मातृशक्ति के सम्मान में मुख्यमंत्री का बड़ा कदम, 60 वर्ष से अधिक महिलाओं के लिए शुरू हुई ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’

Advertisement Box

बहनों की राखी अब नहीं रुकेगी दूरी की वजह से, रक्षाबंधन पर सहयात्री सहित निशुल्क बस यात्रा की सौगात

योगी सरकार ने मातृशक्ति को दिया दोहरा तोहफा, बुजुर्ग महिलाओं को स्थायी निशुल्क यात्रा और रक्षाबंधन पर सभी बहनों को मुफ्त बस सेवा

मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ

अंबेडकर नगर 26 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) मातृशक्ति के सम्मान में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली *लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना* एवं रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर मातृशक्ति को उपहार के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में सभी माताओं–बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निशुल्क बस यात्रा की सुविधा (27 अगस्त 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 29 अगस्त 2026 को मध्य रात्रि 12:00 बजे तक) का शुभारंभ किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा किए जा रहे शुभारंभ कार्यक्रम का लोहिया भवन सभागार में शासन द्वारा नामित नोडल डॉ कुमकुम धर, अध्यक्ष बिरजू महाराज कथक संस्थान लखनऊ, माननीय विधान परिषद सदस्य अयोध्या/अंबेडकरनगर डॉक्टर हरिओम पांडेय, माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद, प्रशासक /पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर वर्मा (साधू वर्मा), पूर्व सांसद श्री रितेश पांडेय, जिलाधिकारी श्रीमती इशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में उपस्थित माता–बहनों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में सजीव प्रसारण को देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की नोडल डॉक्टर कुमकुम धर द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मातृ शक्ति को दिए गए उक्त उपहारों हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी एवं परिवहन विभाग का धन्यवाद देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी निरंतर इस प्रकार की योजनाओं को लेकर तत्पर रहते हैं जिससे प्रदेश की आम जनता को लाभ हो, उनका जीवन सुखमय हो और प्रदेश का विकास हो। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं, युवाओं के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए संचालित योजनाओं से भी महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास एवं उत्थान में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है चाहे वह आर्थिक क्षेत्र हो, सामाजिक हो, राजनीतिक हो या शिक्षा का क्षेत्र हो उनकी सक्रिय भागीदारी राज्य के निर्माण में एक बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक क्षेत्र के साथ-साथ विज्ञान, कला, सेना, खेलकूद सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर वह अपनी योग्यता दिखाई आ रही हैं। निरंतर महिलाएं अपनी प्रतिभा से अपने को सिद्ध करती रही है, यह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। महिला का किसी परिवार एवं समाज के उत्थान में विभिन्न रूपों में महत्वपूर्ण भूमिका है, वह परिवार की धुरी होती है। महिलाएं अपने माता-पिता का ख्याल पुरुषों की अपेक्षा में अधिक रहती हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भाई-बहन के इस पावन रिश्ते के त्योहार के अवसर पर बहन का ख्याल रखते हुए यह बहुत ही सुंदर योजना लागू की है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार महिलाओं एवं बेटियों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी एवं लाभार्थी प्रति योजनाएं यथा कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित पेंशन योजना आदि के साथ-साथ स्नातक की बेटियों के लिए टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण किया जा रहा है और अब स्कूटी प्रदान करने की भी योजना का शुभारंभ किया गया है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है इसी क्रम में आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बहनो की सुविधा का ख्याल रखते हुए इस निशुल्क परिवहन बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। ताकि आर्थिक तंगी की वजह से कोई भी बहन को अपने भाई के कलाई पर राखी बाधने जाने में समस्या ना हो। उन्होंने उक्त योजनाओं के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की। तथा प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से पूर्व से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडेय ने रक्षाबंधन हेतु मातृशक्ति को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए उक्त उपहारों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर दिनांक 27 से 29 अगस्त तक कोई भी बहन किसी भी सरकारी बस की सेवा के माध्यम से निशुल्क बस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकती है। इसी के साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आज शुभारंभ किए गए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष आयु से अधिक की कोई महिला अपना आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी कार्ड दिखाकर निशुल्क बस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकती है।
इस अवसर पर विधायक कटेहरी व प्रशासक/ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने उक्त योजनाओं के शुभारंभ पर माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद देते हुए सरकार द्वारा मातृशक्ति के विकास एवं उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री रितेश पांडे ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनपद वासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी है इसका सर्वाधिक श्रेय माता बहनों को जाता है। जिस क्षेत्र में शिक्षित महिलाएं होती हैं वहां का समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि घर की रीढ़ माताएं–बहने होती हैं। सरकार ने मातृशक्ति को मुख्य धारा में लाकर के देश की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का कार्य किया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल डॉ कुमकुम धर के साथ माननीय जनपद निधिगण द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में नोडल डॉ कुमकुम धर के साथ माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति मात्र शक्तियों को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित किया गया।

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित
आज फोकस में

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
आज फोकस में

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्राफए. का प्रतिनिधि मंडल डीएम एसपी से की मुलाकात
आज फोकस में

पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्राफए. का प्रतिनिधि मंडल डीएम एसपी से की मुलाकात

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp