Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पशुओं को लम्पी रोग से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान शुरू

Author Image
Written by
Asha Bharti News

पशु चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में पशु चिकित्सीय टीम द्वारा किया जा रहा टीकाकरण

Advertisement Box

लम्पी वायरस से बचाव हेतु 1.20 लाख वैक्सीन उपलब्ध

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 11 सितम्बर, 2026। जिले में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। आठ सितंबर से शुरू हुए अभियान के तहत जिले में 1.20 लाख लम्पी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। विकासखंड स्तर पर पशु चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में पशुधन प्रसार अधिकारियों और पैरावेट की टीम गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण कर रही है।

लम्पी स्किन डिजीज विषाणुजनित बीमारी है, जो गोवंशीय पशुओं में होती है। बरसात के मौसम में मक्खी, मच्छर और पिस्सू के काटने से इसके फैलने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, जिले में अभी तक इस बीमारी के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। पशुपालकों को एहतियात के तौर पर अपने सभी गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण कराने की सलाह दी गई है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बीमारी के प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार, मुंह से लार गिरना, शरीर के विभिन्न हिस्सों में गांठें निकलना, पैरों में सूजन और लंगड़ाहट शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर पशुपालक संक्रमित पशु को स्वस्थ पशुओं से कम से कम 10 मीटर की दूरी पर अलग रखें और तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें। पशु चिकित्सा संबंधी सहायता के लिए 1962 पर भी फोन किया जा सकता है।
पशुपालकों को पशुशाला में शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करने तथा दो-चार दिन के अंतराल पर कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। पशु संक्रमित होने पर उसे चरने के लिए बाहर नहीं भेजना चाहिए। घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय समय से पशु चिकित्सक की सलाह लेने पर जोर दिया गया है।

यदि पशु के शरीर पर बनी गांठ या घाव फूट जाए तो नीम की पत्तियों या पोटैशियम परमैंगनेट के घोल से साफ-सफाई करने तथा एंटीसेप्टिक मलहम लगाने की सलाह दी गई है, ताकि घाव पर मक्खी-मच्छर न बैठें। पशु की मृत्यु होने की स्थिति में शव को खुले में फेंकने के बजाय गड्ढा खोदकर नियमानुसार जमीन में दफन करने को कहा गया है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पशुपालकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिले में बीमारी से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp