Written by
Asha Bharti News

एक दर्जन से अधिक मार्गों पर पैच मरम्मत का कार्य हुआ पूर्ण
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 17 सितंबर 2026।
शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में वर्षा ऋतु के दौरान मार्गों पर हुए गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। विभाग द्वारा चिन्हित मार्गों पर पॉटहोल्स भराई एवं पैच मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। *पहितीपुर–अन्नावा मार्ग, खजुरी–बनगाँव संपर्क मार्ग सहित एक दर्जन से अधिक मार्गों पर पैच मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।* शेष चिन्हित मार्गों पर पॉटहोल्स भराई एवं मरम्मत का कार्य तेजी से प्रगति पर है।









