
एईआरओ द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों में फॉर्म-6, 7 व 8 की जानकारी दी गई तथा पात्र विद्यार्थियों को Form-6 भरने हेतु प्रेरित किया गया।
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 24 सितंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में इलेक्ट्रोरल लिट्रेसी क्लब (ELC) की बैठकें आयोजित की गईं।
एईआरओ द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार के आज झामबाबा पीजी कालेज सुरजूपुर सहित विभिन्न महाविद्यालयों में ईएलसी की बैठक कर छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची में संशोधन से संबंधित फॉर्म-6, 7 एवं 8 की जानकारी दी गई। पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।










