Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर निकायों में विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान एवं सामुदायिक शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 24 सितम्बर 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु सहित समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकायवार विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा कूड़े का नियमित उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखी जाए तथा कहीं भी कूड़ा एकत्र न होने पाए।
उन्होंने सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनका नियमित निरीक्षण किया जाए, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निकायों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए उनकी गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित की जाए।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp