Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग

Author Image
Written by
Asha Bharti News

प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा मांगपत्र

सुलतानपुर 25 सितम्बर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को बीएलओ सहित अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के कार्यालय पहुंचा और मांगपत्र सौंपा।
जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में परिषदीय शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पहले से ही विद्यालयी शिक्षण, प्रशासनिक एवं विभागीय दायित्वों के साथ 69000 भर्ती के बीएड शिक्षकों के ब्रिज कोर्स में भी व्यस्त हैं। ऐसे में अतिरिक्त गैर-शैक्षणिक दायित्वों से विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि आरटीई अधिनियम, 2009 की धारा 27 के तहत शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने का प्रावधान है तथा निर्धारित अपवादों में ही शिक्षकों की सेवाएं ली जा सकती हैं। संघ ने शासनादेशों एवं न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की।
संघ ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि शिक्षकों को विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए उपलब्ध रखा जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।संरक्षक अखिलेश उपाध्याय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय,भदैयाअध्यक्ष अंजनी शर्मा मंत्री दुबेपुर हेमंत यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र राव,संतोष पाण्डेय,राजमणि यादव,
विमलेश,दिनेश बरनवाल, कीर्ति वर्णवाल, हरे कृष्णा, सुनील कुमार ,महेंद्र कुमार सरोज ,बृजेश कुमार, प्रवीण कुमार, उमेश कुमार, मिथिलेश कुमार ,अनीता देवी, अखिलेश कुमार, अजय कुमार, अशरफ मोईद ,मोहित ओमकार ,राजभवन, आनंद सागर संजय कुमार ,विपिन कुमार तिवारी, अतुल कुमार यादव, सुजीत कुमार यादव इत्यादि रहे !!

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 27 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp