Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 26 सितंबर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) श्रम विभाग, अम्बेडकरनगर के नेतृत्व में *मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, टांडा, अम्बेडकरनगर* के सौजन्य से अल्ट्राटेक परिसर में श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान श्रमिकों का ओपीडी परीक्षण तथा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
इस अवसर पर श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं श्रमिक हितकारी प्रावधानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ई-श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना एवं अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp