Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश से प्रभावित फसलों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों की समस्याएं जानीं, फसल क्षति का नियमानुसार आकलन कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

Advertisement Box

किसानों से 72 घंटे के अंदर फसल नुकसान की सूचना टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराने की अपील

आपातकालीन स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन की हेल्पलाइन नंबर 1077 पर करें सूचना

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 26 सितम्बर 2026।
जनपद में लगातार हो रही बारिश एवं चक्रवात अर्नव के प्रभाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ तहसील अकबरपुर एवं तहसील भीटी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों में मौके पर पहुंचकर फसलों की स्थिति का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं फसल क्षति की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर जलभराव एवं लगातार बारिश के कारण फसलों पर पड़े प्रभाव का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा नियमानुसार फसल क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को अनुमन्य सहायता/फसल क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने किसान बंधुओं से अपील की कि बारिश से हुए फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करें । इसी के साथ ही उन्होंने जनपद वासियों से किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति की सूचना जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय हेल्पलाइन नंबर 1077 पर करने की अपील की।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp