Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में त्योहारों पर नहीं खुलेगी ब्रांच? देखिए पूरी लिस्ट

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

नई दिल्ली: त्योहार के महीने यानी अक्टूबर में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। अक्टूबर में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा (दुर्गा पूजा) और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहार आ रहे हैं।

Advertisement Box

इसी वजह से देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक जैसे SBI, PNB, BoB, HDFC, ICICI आदि) अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर 16 दिन बंद रहेंगे।

बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार की नियमित छुट्टियों के अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय (Regional) छुट्टियां भी हैं।

  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार) : इस दिन महात्मा गांधी जयंती है और पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
  • 4 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी यह पूरे देश में रहती है।
  • 10 अक्टूबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या (पूरे देश में छुट्टी, खासकर कोलकाता और बेंगलुरु में)
  • 11 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी (अगरतला और कुछ अन्य पूर्वी राज्यों में छुट्टी)
  • 18 अक्टूबर (रविवार): वीकली हॉलिडे – रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अक्टूबर (सोमवार): दशहरा (महा अष्टमी/महानवमी) – (चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, कोलकाता, रांची आदि में बैंक बंद)
  • 20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा (विजयादशमी) – (लगभग पूरे देश में बैंक बंद)
  • 21 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा की क्षेत्रीय छुट्टियां (गंगटोक, अगरतला, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे कुछ शहरों में)
  • 22 अक्टूबर (गुरुवार): दुर्गा पूजा/ दर्शन के कारण सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 23 अक्टूबर, (शुक्रवार): दुर्गा पूजा के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अक्टूबर (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)
  • 25 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 26 अक्टूबर (सोमवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती / लक्ष्मी पूजा (शिमला, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर आदि में बंद)
  • 29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ (हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।)

30अक्टूबर (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।)

 

ऑनलाइन सुविधाएं रहेंगी चालू

अगर आपको बैंक बंद होने वाले दिन अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए या कोई ट्रांजैक्शन करना हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक ब्रांच भले ही बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 14 नवंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp