Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • कलेक्ट्रेट एवं गांधी आश्रम में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की*
  • नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुत किए गांधी जी के प्रिय भजन*
  • जिलाधिकारी ने वॉक रेस के विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, गांधी आश्रम में चरखा चलाकर दिया स्वावलंबन का संदेश

महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकर नगर 02 अक्टूबर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में महापुरुषों की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। भजनों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 5 किलोमीटर बालक वर्ग एवं 3 किलोमीटर बालिका वर्ग की वॉक रेस में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें खेलों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसी क्रम में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य अधिकारियों एवं गांधी आश्रम के कार्मिकों आदि द्वारा गांधी आश्रम, अकबरपुर में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को नमन किया गया। इस अवसर पर चरखा चलाकर स्वावलंबन, सादगी, श्रम एवं राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्सना बंधु सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को नमन किया गया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp