Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

एसपी प्राची सिंह ने 9 को अति उत्कृष्ट तथा 14 अधिकारियों- कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए।

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर 23 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा पदकों से सम्मानित किया गया।

02 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उनके विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जनपद के 09 अधिकारी-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 14 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों के सेवा योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी देवेश चतुर्वेदी,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp