Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाप के बाद अपनी जमीन पर पिलर लगा रहे थे, तभी बरसी लाठी-कुल्हाड़ी! बुजुर्ग महिला घायल, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

सुल्तानपुर।(आशा भारती नेटवर्क) थाना बंधुआँकला क्षेत्र के खोखीपुर ग्राम सभा स्थित कंधई के पुरवा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि राजस्व विभाग की नाप के बाद पीड़ित पक्ष अपनी जमीन पर पिलर निर्माण का काम करा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

Advertisement Box

आरोप है कि अचानक हुए हमले में एक बुजुर्ग महिला भी घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

पीड़ित पक्ष के मुताबिक, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि राजस्व विभाग द्वारा जमीन की नाप किए जाने के बाद वह अपनी भूमि पर पिलर निर्माण करा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

*CCTV में कैद हुई पूरी घटना*

इस मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई है कि मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात कही जा रही है। ऐसे में CCTV फुटेज पुलिस की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है। फुटेज से यह स्पष्ट होने में मदद मिल सकती है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और किस व्यक्ति की क्या भूमिका रही।

*पांच लोगों पर FIR, मुख्य आरोपी को मुचलके पर छोड़ा*

मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नामजद मुख्य आरोपी को पुलिस ने थाने बुलाकर मुचलके पर छोड़ दिया।

*यहीं से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।*

जब एक बुजुर्ग महिला घायल हुई हैं, उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और घटना का CCTV फुटेज भी मौजूद होने की बात सामने आ रही है, तो मुख्य आरोपी को मुचलके पर छोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी?

क्या पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच कर ली है?
क्या घायल महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं की समीक्षा की गई?
क्या सभी नामजद आरोपियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हुई?
और यदि जांच में मुख्य आरोपी की भूमिका सामने आती है, तो क्या मुचलके पर छोड़े जाने के बाद भी उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी?

फिलहाल मामले की जांच पुलिस के हाथ में है। अब देखना यह है कि CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है। पीड़ित पक्ष भी पुलिस की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

<span class=नाप के बाद अपनी जमीन पर पिलर लगा रहे थे, तभी बरसी लाठी-कुल्हाड़ी! बुजुर्ग महिला घायल, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला">
आज फोकस में

नाप के बाद अपनी जमीन पर पिलर लगा रहे थे, तभी बरसी लाठी-कुल्हाड़ी! बुजुर्ग महिला घायल, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई
आज फोकस में

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई

संपूर्ण समाधान दिवस में भीटी में डीएम,एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
आज फोकस में

संपूर्ण समाधान दिवस में भीटी में डीएम,एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

अमेठी व अयोध्या विजेता तो अंबेडकरनगर बना उपविजेता
आज फोकस में

अमेठी व अयोध्या विजेता तो अंबेडकरनगर बना उपविजेता

बच्चों के आधार लिंक खाते में ही अन्तरित होगी, मुख्य बाल सेवा योजना की धनराशि
आज फोकस में

बच्चों के आधार लिंक खाते में ही अन्तरित होगी, मुख्य बाल सेवा योजना की धनराशि

एससी-एसटी आयोग की पूर्व विधायक अनीता कमल बनी सदस्य
आज फोकस में

एससी-एसटी आयोग की पूर्व विधायक अनीता कमल बनी सदस्य

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp