Written by
Asha Bharti News
- परिजनों की सहमति के बाद दोनों ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला, परिवार ने दिया आशीर्वाद
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मगनपुर-महिमापुर-रुचनपुर गांव में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां प्रेमी रात में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए।
मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद परिजनों की आपसी सहमति से दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में दोनों को मंदिर ले जाया गया, जहां हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई गई।
शादी के बाद दोनों परिवारों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। परिवारों की सहमति से हुई इस शादी की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।











