
फैमिली आईडी बनाने की प्रगति में और तेजी लाने के निर्देश
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 09 अक्टूबर,2026।जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी बनाए जाने की प्रगति में और तेजी लाने तथा शासन के मंशानुसार अवशेष फैमिली आई के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में प्रगति में विशेष तेजी लाने हेतु निर्देशित किया, इसी के साथ ही उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को अवशेष परिवारों का भी फैमिली आईडी बनाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, समस्त एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।










