Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारत की हार तो पाकिस्तान की जीत, एक ही दिन में कहीं खुशी कहीं गम, WI-पाक के कप्तान चमके

Author Image
Written by
Asha Bharti News

खेल समाचार। 9 अक्टूबर, शुक्रवार को एक तरफ भारत और वेस्टइंडीज की टीमें टी-20 मैच में रांची में आमने- सामने थीं, तो दूसरी ओर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच भी रावलपिंडी में मुकाबला चल रहा था। दोनों ही टीमें लगभग एक ही समय पर मैदान पर थीं और मैचों का रिजल्ट भी लगभग आधे घंटे के अंतराल पर ही आए।

दिलचस्प बात यह रही कि क्रिकेट में कल के दिन भारत ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और उसे वेस्टइंडीज की टीम ने 250 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से शिकस्त दे दी। वहीं, पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। इन दोनों मुकाबलों में विजेता टीमों के कप्तानों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक तरफ वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शतकीय पारी खेली, वहीं पाकिस्तान के नए बने कप्तान साहिबजादा फरहान ने 89 रन बनाते हुए मैच को अपनी ओर करने में अहम भूमिका निभाई। ये दोनों कप्तान 9 अक्टूबर के दिन अपने प्रदर्शन से चमकते हुए नजर आए।

Advertisement Box

वेस्टइंडीज के कप्तान ने शतक बनाकर टीम को जिताया

सबसे पहले बात भारत बनाम वेस्टइंडीज पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले की की। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बोर्ड ने 249 रन निर्धारित 20 ओवर में लगा दिए और 250 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 82 रनों का पारी खेली। ईशान किशन ने 22 गेंदों में 42 रन, श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 40 रन, तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 44 रन बनाए। अभिषेक शर्मा के बल्ले से 12 गेदों में 20 रन बने। शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 7 रनों का योगदान दिया। इन सभी के स्कोर की मदद से भारतीय टीम ने 250 रनों का विशालकाय लक्ष्य तो दिया लेकिन टीम इंडिया की गेंदबाजी इतनी लचर रही कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने ऐतिहासिक रच चेज कर दिया। 9 गेंदें शेष रहते हुए वेस्टइंडीज ने 250 रनों के लक्ष्य का 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत की ओर से मयंक यादव ने 3 और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया। अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, नमन धीर, अर्शदीप सिंह सभी गेंदबाजों की पिटाई हुई। मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी की। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 45 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 9 छक्के जड़े। शेरफेन रदरफोर्ड की तारीफ करनी पड़ेगी जिन्होंने 37 गेंदों में 84 रन 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने अंत में 13 गेंदों में 34 रन बनाकर अपनी पावर हिटिंग का परिचय दिया। रोवमैन पॉवेल ने भी 13 गेंदों में 24 रन बनाए। इन चारों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया कर दिया।

89 रनों की पारी के साथ साहिबजादा फरहान ने दिलाई विजय

उधर रावलपिंडी में खेले गए श्रीलंका बनाम पाकिस्तान तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच की बात करें तो श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने इसे 7 गेंदें शेष रहते 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने इस मैच में 53 गेंदों में 89 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और चार छक्के जडे। 167 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के कप्तान ने संयम और आक्रमण दोनों का परिचय दिया। फखर जमान ने 13 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली। माज सदाकत ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए और पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। इन सभी बल्लेबाजों की मदद से पाक टीम ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया।

भारत में गम, पाक में खुशी

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें अपनी- अपनी सरजमीं पर विपक्षी टीमों के खिलाफ टी-20 मैच खेल रही थीं। इस दौरान पाकिस्तान को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में जीत मिली है तो निश्चित तौर पर मुल्क के क्रिकेट प्रशंसकों में खुशी का माहौल होगा। वहीं, भारत वेस्टइंडीज से इतना विशाल स्कोर बनाने के बाद भी हार गया तो भारतीय प्रशंसकों में निराशा और गम का भाव होगा। भारत को पांच टी-20 मैचों की रीरीज में दूसरे में हार मिली है। ऐसे में सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पाकिस्तान श्रीलंका से तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp