Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबेडकरनगर: सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, विभिन्न स्पर्धाओं में तैराकों ने जीते पदक

Advertisement Box

राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप से अम्बेडकरनगर को खेल जगत में नई पहचान, प्रदेशभर के महिला एवं पुरुष तैराकों ने दिखाया दमखम

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 10 अक्टूबर 2026। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिलाधिकारी ईशा प्रिया, प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे महिला और पुरुष तैराकों ने अपनी गति, तकनीक और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में मुरादाबाद के रितिक शर्मा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने 50 मीटर और 100 मीटर फ्री स्टाइल के साथ 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान हासिल किया। वाराणसी के अनुराग आर. सिंह ने 400 मीटर और 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीते। वाराणसी के सत्यम साहनी ने 100 मीटर और 200 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अयोध्या के अखिलेश यादव 200 मीटर बटरफ्लाई में विजेता बने। महिला वर्ग में देवरिया की अंतरा सिंह ने 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तथा 100 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। गाजियाबाद की दीपा यादव ने 100 मीटर और 400 मीटर फ्री स्टाइल में जीत दर्ज की। वाराणसी की गायत्री 800 मीटर फ्री स्टाइल और लखनऊ की आहना तिवारी 50 मीटर फ्री स्टाइल में विजेता बनीं। वहीं, मिर्जापुर की अर्चना निषाद ने 200 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा और 200 मीटर बटरफ्लाई में प्रथम स्थान हासिल किया।
उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के तत्वावधान में अंबेडकरनगर तैराकी संघ की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में प्रदेश अध्यक्ष राजा जय प्रताप सिंह, संघ के सचिव शिवम कपूर, अंबेडकरनगर तैराकी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद वर्मा तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी मौजूद रहे। जिला तैराकी संघ के सचिव मृत्युंजय सिंह ने भी आयोजन में सहभागिता की।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से अंबेडकरनगर को खेल गतिविधियों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेल को प्रोत्साहन दिया जा रहा है तथा खिलाड़ियों को नौकरी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने अकबरपुर कोतवाली में की जनसुनवाई
आज फोकस में

समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने अकबरपुर कोतवाली में की जनसुनवाई

जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में विकास एवं राजस्व कार्यों में अम्बेडकरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में विकास एवं राजस्व कार्यों में अम्बेडकरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

<span class=अंबेडकरनगर: सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन">
आज फोकस में

अंबेडकरनगर: सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश
आज फोकस में

शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई
आज फोकस में

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

त्रुटिरहित एवं सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार: जिलाधिकारी
आज फोकस में

त्रुटिरहित एवं सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार: जिलाधिकारी

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp