- जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में विकास एवं राजस्व कार्यों में अम्बेडकरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन
- विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में द्वितीय, राजस्व कार्यों में छठा तथा दोनों के संयुक्त रैंकिंग में जनपद को मिला प्रथम स्थान
- जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के कुशल नेतृत्व एवं अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से मिली उल्लेखनीय सफलता
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 10 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी प्रशासनिक मार्गदर्शन में जनपद अम्बेडकरनगर ने प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासपरक कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जनपद ने विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में द्वितीय स्थान, राजस्व कार्यों में छठा स्थान प्राप्त करने के साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
यह उपलब्धि मुख्य विकास अधिकारी श्री वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह सहित जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों, कार्यों की नियमित समीक्षा, प्रभावी अनुश्रवण तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
शासन के मंशानुसार जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विकास योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय समन्वय, जवाबदेही और कार्यों की नियमित समीक्षा के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि को टीमवर्क, सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनपद के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का परिणाम बताते हुए अपेक्षा की कि सभी विभाग इसी कार्यदक्षता, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहें तथा विकास कार्यों को और गति प्रदान करें तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचाएं।


जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व








