Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संयुक्त जिला चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थय दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)

अंबेडकरंंनगर। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रेषित प्लान ऑफ एक्शन 2026-27 के अनुपालन में चन्द्रोदय कुमार,जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के आदेशानुसार एवं श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आर्शीवाद फाउन्डेशन लखनऊ के समन्वय से आज दिनांक 10.10.2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में विश्व मानसिक स्वास्थय दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डा० पी०एन० यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संयुक्त जिला चिकित्सालय, अम्बेडकरनगर, डा० हर्षित गुप्ता, जिला चिकित्सालय प्रबन्धक, डा० जे०के० वर्मा, आर्शीवाद फाउन्डेशन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वंय सेवक श्री प्रमोद, श्री रामधनी, श्री धमेन्द्र एवं श्री संदीप शाही एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय के कर्मचारीगण एवं अन्य उपस्थित रहे।

जागरूकता कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थय के महत्व पर प्रकाश डालते हुये डा० पी०एन० यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संयुक्त जिला चिकित्सालय, अम्बेडकरनगर द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थय दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य है लोगों में मानसिक स्वास्थय के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं यह समझना कि मानसिक समस्यायें उतनी ही गम्भीर होती है जितनी शारीरिक बीमारियां, लेकिन चिंताजनक बात यह है कि आजकल के युवाओं में तेजी से डिप्रेशन, एंजायटी, एवं स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याओं से जूझ रहे है। तेज रफ्तार जीवनशैली, मीडिया का दबाव, करियर की अनिश्श्चतता एवं रिश्तों में अस्थिरता, ये सब युवाओं के मानसिक स्वास्थय पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं, आज का युवा लगातार दूसरों से खुद की तुलना कर रहा है सोशल मीडिया पर दूसरे से बेहतर दिखने की होड़ में लोग अंदरूनी तौर पर कमजोर होते जा रहे हैं, नौकरी का तनाव पढ़ाई का दबाव, परिवार की अपेक्षायें एवं असफलता का डर उसकी सोच पर हावी रहते हैं। यही मुख्य कारण है कि 18 से 30 वर्ष के युवा सबसे अधिक डिप्रेशन के शिकार होते हैं। वर्ष 2025 के लिये विश्व मानसिक स्वास्थय दिवस की थीम है “जीने के अनुभवों को सुना गया, सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव

जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के पराविधिक स्वंय सेवकों द्वारा भी उपस्थित लोगों को उपयोगी जानकारियां प्रदान की गई एवं इस अवसर पर आर्शीवाद फाउन्डेशन लखनऊ के सहयोगियों मानसिक स्वास्थय के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुये प्रभावी संदेश दिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp