
- मुख्यमंत्री जी द्वारा डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में सहायता राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
- एमएलसी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति में किसानों को सहायता राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, किसानों को वितरित किया गया डेमो चेक
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर12 अक्टूबर 2026।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गोरखपुर से प्रदेश में विगत समय में हुई अतिवृष्टि, अर्णव चक्रवात एवं बाढ़ से प्रभावित किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित किए जाने के कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार, अम्बेडकरनगर में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति रहे।
इसी क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर में कृषि निवेश अनुदान के रूप में कुल 99 किसानों को कुल 22.4833 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल क्षति के सापेक्ष ₹4,33,112 की सहायता राशि/अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में प्रेषित किया गया।
जिलाधिकारी श्रीमती इशा प्रिया के निर्देश पर जनपद की तहसीलों में उपजिलाधिकारियों के माध्यम से कराए गए फसल क्षति सर्वेक्षण के आधार पर पात्र कृषकों को कृषि निवेश अनुदान उपलब्ध कराने की कार्यवाही की गई। तहसीलवार विवरण के अनुसार भीटी तहसील के 03 किसानों को 1.326 हेक्टेयर क्षेत्रफल के सापेक्ष ₹22,542, आलापुर तहसील के 24 किसानों को 4.4218 हेक्टेयर के सापेक्ष ₹79,457, जलालपुर तहसील के 40 किसानों को 6.5957 हेक्टेयर के सापेक्ष ₹1,56,387 तथा टांडा तहसील के 32 किसानों को 10.1441 हेक्टेयर क्षेत्रफल के सापेक्ष ₹1,74,726 की स्वीकृत सहायता राशि उनके खाते में प्रेषित हो गई।
इस प्रकार जनपद में कुल 99 कृषकों को 22.4833 हेक्टेयर फसल क्षति के सापेक्ष कुल ₹4,33,112 (चार लाख तैंतीस हजार एक सौ बारह रुपये) की धनराशि आपदा से प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत सहायता एवं कृषि निवेश अनुदान उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर विभिन्न तहसीलों से आए कृषकों को विधान परिषद सदस्य द्वारा डेमोचक प्रदान किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया।










