Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • विशेष अभियान के तहत पात्र युवाओं एवं महिलाओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में सहयोग करने के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर 12 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित कराने हेतु विशेष अभियान में राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु उपस्थित रहीं।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर उनकी सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने अपील की कि राजनीतिक दलों के पदाधिकारी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं, महिलाओं तथा विवाह के उपरांत जनपद में आई उन पात्र महिलाओं, जिनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, को जागरूक करते हुए फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग करें।
उन्होंने बीएलए से संबंधित बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित कर पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष
आज फोकस में

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली
आज फोकस में

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली

<span class=निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील">
आज फोकस में

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील

चयनित होमगार्ड उम्मीदवारों के चिकित्सा परीक्षण सत्यापन बोर्ड का गठन
आज फोकस में

चयनित होमगार्ड उम्मीदवारों के चिकित्सा परीक्षण सत्यापन बोर्ड का गठन

समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने अकबरपुर कोतवाली में की जनसुनवाई
आज फोकस में

समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने अकबरपुर कोतवाली में की जनसुनवाई

जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में विकास एवं राजस्व कार्यों में अम्बेडकरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में विकास एवं राजस्व कार्यों में अम्बेडकरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 12 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp